भोज में दही नही मिला तो.. दबंगों ने घरवाले पर ही डाला खौलता चावल और पानी,10 लोग झुलसे..5 की हालत गंभीर

बेगूसराय । खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मसराज गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भोज समारोह के दौरान दही नहीं मिलने पर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने महिलाओं और बच्चों पर खौलता चावल सहित पानी फेंक दिया जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले लल्लू कुमार साह की चाची की मौत हो गई थी ।सोमवार की रात श्राद्ध कर्म के भोज का आयोजन किया गया था। भोज खाने के दौरान दही खत्म हो गई थी इसको लेकर कृष्ण कुमार और कई युवक आयोजक के साथ साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद गर्म पानी और चावल महिलाओं, बच्चों पर फेंक दिया, जिसमें कई लोग झुलस गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजू ने बताया कि 5 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है सभी खतरे से बाहर है।

बताया जा रहा है कि भोज में दही को लेकर इतना विवाद बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने गर्म चावल सहित पानी फेंक दिया है। जिसकी चपेट में एक ही परिवार के 8 लोगों समेत 10 लोग आ गए। – महिला और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं राजीव कुमार ने बताया कि उनके रिश्तेदार सुमंता की 65 वर्षीय पत्नी सीता देवी की का श्राद्ध कर्म था। घायलों में राजीव शाह का पुत्र पिंटू और प्रिंस पुत्री निशु कुमारी पत्नी द्रोपदी देवी बहन सुलेखा और सुलैना शामिल है।

Related Articles

close