अमानवीय : दो महिला पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से की बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई, देखें Video

बिहार: भभुआ में होमगार्ड की दो महिला जवानों द्वारा एक वृद्ध शिक्षक की बेत से बेरहमी से पिटाई किए जाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस तरह की किसी विडियो की पुष्टि HPBL नहीं करता है। बेत से मार खा रहा वृद्ध यह कहते सुना जा रहा है कि हम क्या बिगाड़े हैं? क्यों मार रही हैं? महिला जवान भी कुछ कह रही हैं, पर उनकी आवाज साफ नहीं सुना है। महिला जवान उनकी एक नहीं सुन रहीं और पिटाई करती जा रही यह घटना शहर के व्यस्तम पटेल चौक के पास की बताई गई है।

यहां देखे विडियो…

इस संबंध में एसपी ललित मोहन शर्मा से पूछने पर बताया कि प्रथम दृष्टया विडियो देखने से लगता है कि महिला जवानों का कृत्य गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। डीएसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों महिला होमगार्ड जवान व पीड़ित वृद्ध को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच कर 24 घंटे की रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर, इस मामले में पीड़ित सोनहन थाना क्षेत्र के बरहुली निवासी नवल किशोर पांडेय की बेटी चैनपुर की रहनेवाली विद्या तिवारी ने सदर थाने में आवेदन दिया है। बताया गया है कि पीड़ित वृद्ध किसी निजी विद्यालय में शिक्षक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close