जवान की मौत : सड़क हादसे में बीएसएफ जवान की मौत, 5 जवान हुए घायल, पूरे गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद। सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ सेना के जवानों से भरी बस ड्यूटी से जा रही थी। घटना में बीएसफ जवान संजय कुमार दुबे की मौत हो गयी। संजय ओबरा के पंडित मुहल्ला के रहने वाले थे। घटना राजस्थान के जैसलमेर की है, जहां भारत-पाक सीमा पर सेना की बस पलट गयी।

हादसे के बाद जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां संजय कुमार दुबे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक आज देर शाम जवान का पार्थिव शरीर औरंगाबाद लाया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। इस घटना में 5 जवान पूरी तरह से घायल हो गए। सेना के अधिकारी ने ओबरा थाना में संपर्क कर घटना की सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें 2002 संजय का चयन बीएसएफ में हुआ था। उनके दो बेटे स्वस्तिक 12 वर्ष और शुभ 10 वर्ष का है। बीएसएफ जवान के पिता केदार दुबे ने रो-रोकर बताया कि बेटे के निधन से मेरा घर पूरी तरह से बेसहारा हो गया है। दो बेटों का सिर से पिता का साया उठ चुका है। पूरे घर में कोहराम मचा था। इधर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close