झारखंड : फाइव स्टार सम्मान के साथ चमका जमशेदपुर…बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
Jharkhand: Jamshedpur shines with five star honor, becomes the third cleanest city in the country

Jamshedpur : स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर के 3-10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही झारखंड राज्य में यह शहर पहले स्थान पर रहा है, जो स्थानीय प्रशासन और जनता के सम्मिलित प्रयासों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
Jamshedpur को “फाइव स्टार रैंकिंग” से भी नवाजा गया
स्वच्छता की इस उपलब्धि के लिए जमशेदपुर को “फाइव स्टार रैंकिंग” से भी नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया, जिसमें आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा देश के विभिन्न शहरों को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया।
टाटा स्टील और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) के सहयोग से शहर में ठोस कचरा प्रबंधन, जन जागरूकता और हरित विकास के क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य किए गए हैं। यह उपलब्धि न केवल जमशेदपुर की स्वच्छता को दर्शाती है, बल्कि देशभर के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरी है।









