भाभी को लेकर फरार शादी शुदा देवर, पत्नी ने फोनकर कहा, लौट आओ भाभी के साथ ही करा देंगे कोर्ट मैरिज, फिर स्टेशन में जमकर मचा बवाल

मुजफ्फरपुर। भाभी के प्यार में दीवाना एक देवर अपनी बीबी को छोड़कर रफ्फूचक्कर हो गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है। करीब नौ महीने से दोनों के बीच प्रेम चल रहा था। वहीं युवक की शादी साल 2021 में हुई थी। उसको एक बच्चा भी है, जबकि भाभी की शादी उनके चचेरे भाई से साल 2019 में हुई थी। भाभी को कोई संतान नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मुशहरी इलाके में एक शादीशुदा देवर को भाभी से प्याेर हो गया। जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो पिछले हफ्ते दोनों घर से फरार हो गए। दोनों पानीपत जाकर शादी रचा ली। भाभी अपने घर से भागते वक्त कैश और गहने भी लेकर भागी। घटना के बाद से दोनों की खोजबीन चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान ये मालूम चला कि दोनों पानीपत में है। इस दौरान युवक की पत्नी ने कहा कि वो लौट आये, उसकी भाभी से ही कोर्ट मैरिज करा दी जायेगी। इस बात पर यकीन कर देवर भाभी दोनों लौट आये, लेकिन जैसे ही दोनों मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे, युवक की पत्नी ने हंगामा मचा दिया। सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई। पुलिस के समक्ष भाभी ने कहा,” मैं उसे नहीं छोडूंगी। उसके साथ ही जीवन भर रहूंगी।”

पुलिस के मुताबिक महिला घर से मंगलसूत्र समेत अन्य गहने ले गई, उन्हें पटना में 28 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद पटना से ट्रेन पकड़कर दोनों दिल्ली पहुंचे। वहां से पानीपत निकले। वहीं पर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। पुलिस इस मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझाने की कोशिश कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close