दो बच्चों की मम्मी ब्वायफ्रेंड से हुई फरार, तिजोरी तोड़कर साथ ले गयी 50 हजार कैश और लाखों के गहने, पति ने दर्ज करायी FIR

बक्सर। आशिकी का भूत महिला पर ऐसा सवार हुआ कि ना बच्चों का ख्याल आया और ना ही समाज में बदनामी की कोई फिक्र हुई। दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस मामले में महिला के पति संजय साह ने नावानगर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बच्चों को छोड़कर महिला प्रेमी संग भागी तो भागी ही, साथ में 50 हजार से ज्यादा कैश और लाखों के गहने भी साथ लेकर चली गयी।

इस मामले में महिला के पति संजय साह ने नवानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में महिला के पति ने रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मनिडीहरा गांव के रहने वाले जनक सिंह पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पति ने थाने में आवेदन दिया है और मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि महिला के पति के अनुसार वो अपने काम पर गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी बीच उसकी पत्नी बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए और डेढ़ लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। जाने के पहले उसने आवेदक की भाभी से मायके जाने की बात बताते हुए निकल गई। पीड़ित पति जब शाम को घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी और दोनों बच्चे घर में नहीं हैं। साथ ही, बक्से का ताला टूटा पड़ा है। घर में पूछताछ करने पर उसकी भाभी ने बताया कि वो कुछ काम से अपने मायके जाने की बात कहकर गई है।

काफी छानबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। उसके मायके में पता करने पर कोई जबाब नहीं मिला। जिसके बाद महिला का पति परेशान हो गया। ससुराल से पता करने पर पता चला कि वो मायका भी नहीं गई है। इस बीच पता लगाने पर जानकारी मिली कि नामजद किए गए जनक सिंह के साथ वो पुणे गई है। पीड़ित पति के आवेदन पर प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close