7 बच्चों की मम्मी की प्रेमलीला: 7 बच्चे के बाद भी महिला का प्यार रहा अधूरा, प्यार पाने प्रेमी संग हो गयी फरार, हाल ही में बेटे की हुई थी शादी, सास की प्रेमलीला से बहु हैरान

श्रावस्ती। 7 बच्चों की मां का भी प्यार अधूरा रहा… जिसके बाद वो पूरा प्यार पाने के लिए प्रेमी संग फरार हो गयी। हैरान करने वाला मामला यूपी के श्रावस्ती का है, जहां 7 बच्चों की मां प्रेमी संग फुर्रर हो गयी। अपने साथ दो बच्चों को ले गई है। उसके सबसे बड़े बेटे की कुछ साल पहले शादी हुई थी। महिला के इस कदम से उसकी बहू बहुत आहत है। महिला के पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल, जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवक के साथ 23 साल पहले महिला की शादी हुई थी. उसके पति का कहना है कि शादी के बाद उसने पत्नी के बारे में ससुराल में कई बार शिकायत की. मगर, किसी ने उसे समझाया नहीं. इसी बीच उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी हुई. इस पर वो करीब एक साल पहले पत्नी से दूर जाकर बहराइच में मजदूरी करने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 नवंबर को जब पत्नी के फरार होने की सूचना मिली तो वो घर आया. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के मां-बाप से उसे धमकी मिलने लगी. तब तंग आकर उसने 8 दिसंबर को मामले में मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी। शादीशुदा महिला के 7 बच्चे हैं. इनमें से दो बच्चों को साथ ले गई है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है. महिला के सबसे बड़े बेटे की कुछ साल पहले शादी भी हो चुकी है. जिसकी पत्नी अपनी सास के इस कदम से बहुत आहत है. वहीं महिला के पति ने मल्हीपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close