झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली हमला: CRPF जवान शहीद, जानें कैसे हुआ हमला

Naxalite attack on Jharkhand-Odisha border: CRPF jawan martyred, know how the attack happened

झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती जंगली इलाकों में शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गये आईईडी बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गये.

घटना ओडिशा के राउरकेला जिला अंतर्गत बोलांग थानाक्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में घटी.

बताया जा रहा है कि पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम नक्सलियों की तलाश में निकली थी. बताया जा रहा है कि तलाशी अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं.

जब सुरक्षाबल के जवान नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया.

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान सत्यवान कुमार सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत इलाज के लिए राउरकेला अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.

Related Articles

close