OH MY GOD ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक देश, यहां आपके साथ कभी भी हो सकती है अनहोनी!

OH MY GOD, दुनिया में कई स्थान हैं जो अपनी सुंदरता और कला के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। इन देशों में भी लोग घूमते हैं। वहीं कुछ देशों में लोग बाहर जाने से बचते हैं। ये देश अभी भी युद्ध में हैं संघर्षों और हिंसा ने इन देशों की राजनीति और वहाँ रहने वाले लोगों की हालत खराब कर दी है। इन देशों में घूमना सबसे खतरनाक है। सीरिया, सूडान और सोमालिया विश्व में सबसे खतरनाक देश हैं। इन देशों को ग्लोबल गार्डियन की खुफिया टीम ने उनके खतरों के स्तर पर रैंक किया है।

OH MY GOD: अफगानिस्तान

अमेरिका के 2021 में अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से तालिबान ने वहां सत्ता संभाली है। अफगानिस्तान में जारी संघर्ष, आतंकवाद और राजनीतिक अस्थिरता इसे एक खतरनाक जगह बना दिया हैं। यहां के नागरिकों पर कई प्रतिबंध लगाए गए है।

OH MY GOD:सीरिया

सीरिया में पिछले कई सालों से गृह युद्ध चल रहा है, जिससे वहां के लोगों की स्थिति बहुत खराब हो गई है। युद्ध ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसके वजह से घर, स्कूल और अस्पताल नष्ट हो गए हैं। लंबे समय से जारी इस युद्ध ने सीरिया को एक खतरनाक और अनसेफ देश बना दिया है। इसके अलावा कई सशस्त्र समूह और आतंकवादी संगठन भी यहां पर एक्टिव हैं जो स्थिति को और अधिक खतरनाक बनाते हैं।

OH MY GOD:यमन

यमन को भी दुनिया का सबसे खतरनाक देश माना जाता है। यहां 2015 में शुरू हुए गृह युद्ध ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। इस युद्ध ने न केवल सुरक्षा समस्याएं पैदा की हैं बल्कि मानवीय संकट भी गहरा दिया है। सरकारी सेना और हूथी विद्रोहियों के बीच चल रहा संघर्ष और बाहरी हस्तक्षेप ने देश में अस्थिरता बढ़ा दी है।

OH MY GOD:साउथ सुडान

साउथ सुडान ने 2011 में स्‍वतंत्र हुआ था, जिसके बाद भी यहां पर लगातार संघर्ष जारी है। साउथ सुडान अभी भी आंतरिक संघर्ष और जातीय हिंसा का शिकार बना हुआ है। राजनीतिक अस्थिरता और विभिन्न गुटों के बीच संघर्षों ने इस देश को और भी अनसेफ बना दिया है। दक्षिण सूडान और सूडान के बीच लगातार हिंसा होती रहती है, जो स्थिति को और खराब करती है।

OH MY GOD:सोमालिया

सोमालिया में सालों से आतंकवाद की समस्या बनी हुई है। यहां पर अल-शबाब जैसे विद्रोही गुटों की वजह से यह देश और ज्यादा खतरनाक है। यहां की लॉ एड ऑर्डर काफी कमजोर है, जिससे आतंकवाद, समुद्री लूटपाट और हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती रहती हैं। कमजोर सरकार की वजह से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।पूर्व CM के घर मिले 33 लाख…CM बोले- ED का उद्देश्य मुझे बदनाम करना…जाने क्या है पूरा मामला?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close