OPS अपडेट : 16 अप्रैल NPS कर्मी पेंशन संवैधानिक मार्च निकालकर मांगेंगे पुरानी पेंशन, NMOPS ने शुरू किया NPS कर्मियों के साथ संपर्क अभियान

पटना। झारखंड के बाद अब बिहार में भी पुरानी पेंशन की आवाज बुलंद होने लगी है। NMOPS के बैनर तले अलग.अलग कार्यक्रमों और प्रदर्शन के जरिये सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है। इसी कड़ी कड़ी में NMOPS बिहार 16 अप्रैल को पेंशन संवैधानिक मार्च का आयोजन करेगा।

कार्यक्रम के तहत सभी जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को NMOPS टीम नालन्दा के सदस्यों द्वारा राजगीर एवं बिहार शरीफ प्रखण्ड अन्तर्गत कर्मियो से समन्वय स्थापित किया गयज्ञं नालन्दा कोष प्रभारी विकास कुमार सिंह द्वारा राजगीर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सम्पर्क स्थापित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम के विस्तृत रूप रेखा हेतु बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन नालन्दा के जिला अध्यक्ष से सम्पर्क किया गया। इसी परिपेक्ष्य में NMOPS नालन्दा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष, कुमोद कुमार सिंह, द्वारा बिहार सरकार से अपील की गयी कि बिहार दिवस के अवसर पर सरकार NPS कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा करें।

विदित है कि बिहार से सटे पड़ोसी राज्य झारखण्ड सरकार द्वारा पुरानी पेंशन लागू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री, विशेष पहल करते हुए बिहार दिवस 22 मार्च 2023 के अवसर पर पुरानी पेंशन का तोहफा राज्य कर्मियों को प्रदान करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close