PROMOTION NEWS : 11PCS अधिकारी को मिली पदोन्नति, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 11 पीसीएस अधिकारियों को समय मान वेतन बढ़ोतरी के साथ पदोन्नति दे दी गई है। सभी अधिकारी अलग-अलग जिलों में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात है। 2015 और 16 बैच के अफसरों के पदोन्नति वर्ष 2020 और 21 में निर्धारित थी जो कि हाल में ही हुई विभागीय पदोन्नति समिति के बैठक के बाद दे दी गई है। इस संबंध में शासन की नियुक्ति विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
इन PCS अफसरों को मिली पदोन्नति
ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बहराइच, रमेश यादव औरैया, पंकज कुमार, कासगंज, राहुल कश्यप हरदोई, अंजुम अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, मंगलेश दुबे बलरामपुर, दीपेंद्र यादव कौशम्बी, प्रकाश चंद्र मथुरा प्रसून द्विवेदी नोएडा, डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय ललितपुर, ज्योत्सना बंधु इटावा, सभी अधिकारियों के पदोन्नति का शासनादेश नियुक्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह की ओर से ही आदेश जारी किया गया है। जिसमें राज्यपाल उत्तर प्रदेश की ओर से पदोन्नति का आदेश दिया गया है। सभी को बढ़ा हुआ पद मान अगले माह से मिलने लगेगा।










