झारखंड के राजद विधायक सुरेश पासवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा इलाज
Jharkhand RJD MLA Suresh Paswan's health suddenly deteriorated, he is being treated at Delhi's Max Hospital

सुरेश पासवान (RJD) राजद के विधायक की तबीयत बिगड़ गयी है. दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है.इसी हॉस्पिटल में वे इलाजरत है.उनके किडनी और लीवर में इंफेक्शन पाया गया है.
झारखंड के देवघर के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनका वही इलाज चल रहा है.
विधायक की बीते कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हुई थी. सुरेश पासवान के निजी सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विधायक सुरेश पासवान को कमजोरी महसूस हो रही थी.जिसके वजह से वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे, धीरे-धीरे तबीयत खराब होती जा रही थी.
किडनी और लीवर में इंफेक्शन
देवघर से दिल्ली आने के बाद मंगलवार को सर गंगाराम अस्पताल में उनका फुल बॉडी चैकअप हुआ , जिसमें 300 से अधिक ब्लड शुगर के साथ-साथ किडनी और लीवर में इंफेक्शन भी पाया गया. प्रमोद ने बताया की डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
डॉक्टर के अनुसार उन्हें किसी प्रकार का कोई विशेष खतरा नहीं है. 3-4 दिनों में सेहत में सुधार आने के बाद उनको छुट्टी दी जायेगी .









