Road Accident : यात्रियों से भरी वाहन पलटी,1 की मौत.. 21 घायल, कईयों की हालत गंभीर

सरायकेला : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बाडेकुचा घाटी पार कर रही यात्रियों से भरी जीप पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 21 घायल हैं। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद जीप चालक पर मामला दर्ज किया गया है।
घटना जिला के कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र की है। घटना सोमवार शाम को दलभंगा-गोमेयाडीह मार्ग के बाडेकुचा घाटी में घटी, जिसमें जीप में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बच्चे सहित कुल 21 लोग घायल हैं। घायलों में चार की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे दलभंगा साप्ताहिक हाट-बाजार कर ग्रामीण जीप (संख्या जेएच05एल/ 8913) से गोमेयाडीह लौट रहे थे. इस दौरान जीप बाडेकुचा घाटी पार कर रही थी।तभी यात्रियों से भरी कमांडर जीप अनियंत्रित होकर पलट गयी।











