हैरान करने वाला PHOTO देखिये : बजरंग बली के भक्त की हुई मौत, तो खुद हनुमान पहुंच गये दुलार करने, कभी माथा चुमा, तो कभी सर सहलाया..देखिये तस्वीरें

बांका। बजरंग बली के एक भक्त की मौत हुई, तो साक्षात हनुमान अपने भक्त को दुलार करने पहुंच गये। कभी माथा चुमते, तो कभी पैर के पास बैठते, कभी सिराहने बैठकर एकटक निहारते, तो कभी सर सहलाते। बेजुबान के इस प्यार ने हर किसी की आंखें नम कर दी। मामला बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र का है। दरअसल बाराहाट प्रखंड अंतर्गत बेल्टिकरी गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया।

घरवाले पार्थिव शरीर को दरवाजे पर रखकर अंतिम यात्रा पर निकलने की तैयारी करने लगे। तभी अंतिम विदाई देने कई लंगूर पहुंच गए। इन्हें देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। कभी मृतक व्यक्ति के सिर को चूमा तो कभी पांव के पास बैठ जाता। इस तस्वीर को घर वालों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों का कहना है मृतक मनोज कुमार बजरंगबली का बड़ा भक्त था। वह गांव के हनुमान मंदिर में प्रत्येक दिन पूजा अर्चना करता था। अंतिम यात्रा निकलने वाली थी कि अचानक कहीं से बंदर वहां पहुंच गए। वो मृतक के पेट के पास बैठते तो कभी सिर के पास बैठकर चूमने लगते। यह दृश्य देखकर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया। कई लोग इस नजारे को देख हैरत में थे। लोगों ने इसे भगवान का प्रेम बताया। कई ग्रामीणों का कहना था कि बजरंग बली अपने भक्त को विदाई देने खुद ही पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close