शिक्षक का लव लेटर : “तुम्हारी बहुत याद आएगी… हम तुम्हे बहुत मिस करेंगे” प्राथमिक स्कूल के टीचर का 8वीं की छात्रा को लव लेटर… फिर जानिये क्या हुआ

कन्नौज। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने 8वीं की छात्रा को लव लेटर लिख डाला। यूपी के कन्नौज जिले में शिक्षक की इस करतूत पर हंगामा मचा है। इस मामले में छात्रा ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दरअसल सदर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में संचालित हैं। टीचर छात्रा पर कुछ इस कदर फिदा हुआ कि परिवार को धमकाने लगा।

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है. उधर, जिले में ये मामला सुर्खियों में है. इस मामले की जानकारी होने पर परिवार के होश उड़ गए. छात्रा के पिता ने उस शिक्षक से संपर्क किया. इस पर शिक्षक छात्रा के पिता पर ही भड़क गया. आरोप है कि छात्रा के परिजनों के साथ शिक्षक ने गाली गलौज की।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है. इसी स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल की छुट्टी होने से पहले बेटी को एक लेटर दिया. इस लेटर में उसने बेटी को मिलने के लिए बुलाने सहित कई अन्य बातों का जिक्र किया है।
टीचर ने लव लेटर में लिखीं ये बातें
“हम तुमसे बहुत प्या र करते हैं. छुट्टियों में बहुत याद आएगी. तुम्हें बहुत मिस करेंगे. अगर तुम्हेंत फोन मिले तो फोन कर लिया करना. छुट्टियों से पहले एक बार मिलने जरूर आना. तुम प्यार करती हो तो जरूर आओगी. अगर हम तुम्हेंु 8 बजे बुलाएं तो तुम जल्दीै स्कूनल आ सकती हो. अगर आ सको तो हमें बता देना और हम तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते हैं.”इसके साथ ही टीचर ने जीवनभर के लिए एक दूसरे का होना का भी लेटर में जिक्र किया है. इसके बाद वो लिखता है कि ये लेटर पढ़कर फाड़ देना और किसी को दिखाना नहीं.











