भैंस को न्याय दिलाने थाने पहुंचा किसान, फूट-फूटकर रोया, सुनवाई न होने पर धरने पर बैठा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान परिवार अपनी भैंस की पिटाई होने पर न्याय मांगने उसे लेकर कोतवाली पहुंच गया। और जब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो किसान ने अपनी भैंस को थाने परिसर में ही बांधकर धरने पर बैठ गया। पीड़ित किसान ने भैंस को पीटने वाले पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एक किसान परिवार अपनी भैंस की पिटाई के मामले में न्याय मांगने के लिए उसे लेकर कोतवाली पहुंच गया. इतना ही नहीं पुलिस द्वारा मामले को अनसुना किए जाने पर पीड़ित किसान परिवार कोतवाली परिसर में भैंस को बांधकर धरने पर बैठ गया।

दरअसल, मामला कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के अहेर गांव का है, जहां के एक किसान अपनी भैंस की पिटाई को लेकर शिकायत दर्ज कराया है। पीड़ित किसान ने बताया कि रविवार को करीब शाम 3:30 बजे उसकी भैंस पड़ोस के रहने वाले विनय के मक्के की खेत में चली गई और उसने थोड़ी मक्का खा ली। इस पर विनय ने गुस्से में आकर भैंस को बेरहमी से पीटा, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसी बात से नाराज होकर पीड़ित किसान अपनी भैंस को लेकर न्याय मांगने कोतवाली पहुंच गया। थाना परिसर में भैंस को देखकर पुलिस आश्चर्य में पड़ गई कि आखिर माजरा क्या है। हालांकि, जैसे ही पुलिस वालों ने मीरा से बात की तो उनको पूरी कहानी समझ आई। इसके बाद पुलिस अधिकारी ने भैंस थाने परिसर लाने पर एतराज जताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर किसान परिवार कोतवाली में ही भैंस को बांधकर धरने पर बैठ गया और न्याय की गुहार लगाने लगा। किसान ने भैंस के गुनहगार को सजा दिलाए जाने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मीरा ने भैंस के गुनाहगारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र भी दिया। मीरा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार को करीब 3:30 बजे उसकी भैंस गांव के ही रहने वाले विनय के मक्के के खेत में चली गई और उसने थोड़ी मक्का खा ली. इस पर विनय ने भैंस को बेरहमी के साथ पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है. मीरा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी विनय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close