दारोगा की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल ले जाते हुए हो गई मौत

समस्तीपुर। ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौत से हड़कंप मच गया। घटना समस्तीपुर के हसनपुर जंक्शन की है।जहां जीआरपी थाने में पदस्थ दारोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पीटीसी दारोगा की ड्यूटी के दौरान हुई मौत के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप है।

जानकारी के मुताबिक दारोगा का नाम रूपेश कुमार है, जो, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के हसनपुर जंक्शन स्थित जीआरपी थाना में पोस्टेड थे। डॉक्टरों ने रूपेश कुमार की मौत की वजह हृदयाघात बताई है। घटना उस समय की है जब गुरूवार की सुबह वे थाना में अपने ड्यूटी पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मृतक पीटीसी दारोगा मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूपेश हर रोज की भांति जीआरपी थाना में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान अचानक उन्होंने अपने सहकर्मियों से सीने दर्द होने की बात बताई।

सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए हसनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हृदयाघात से मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close