जवान ने मारी गोली : मामूली विवाद में जवान ने की सरेराह फायरिंग, एक व्यक्ति घायल… पुलिस ने जवान को किया गिरफ्तार

पलामू। रेडमा इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पुलिस जवान ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के रांची रोड रेड़मा इलाके की बतायी जा रही है। गोली व्यक्ति के सीने के करीब लगी है। डाक्टरों ने घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बतायी है। एमएमसीएच में घायल का इलाज चल रहा है। जवान के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, गोली मारने वाले आरोपी जवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जवान पलामू सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट का बॉडीगार्ड है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। प्रथम दृष्टिया मामला आपसी विवाद का मालूम पड़ा है। आरोपी जवान रांची रोड रेड़मा इलाके में जा रहा था, इसी क्रम में काशी नगर के रहने वाले रिंकू तिवारी के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद जवान ने रिंकू को गोली मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि जानकारी ये भी आ रही है कि जवान ने पहले फायरिंग की थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ था। उसी व्यक्ति को देखने रिंकू तिवारी मौके पर आया था। जिसके बाद आरोपी जवान ने उन्हें गोली मार दी। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है और उसके हथियार को जब्त कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close