पुलिसकर्मी ने युवक को बस से नीचे उतारा, फिर पांच बार थूक चटवाया, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल, हुई ये बड़ी कार्रवाई

समस्तीपुर। बिहार से एक बार फिर खाकी को बदनाम करने वाली खबर आयी है। समस्तीपुर में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया। मामला नगर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान गोलंबर के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक भरत कुमार समस्तीपुर से बस से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी बीच पटेल मैदान गोलंबर के पास चलती बस से उसने थूक फेंक दिया जो सड़क किनारे खड़े एक टीम हॉक्स जवान के वर्दी पर जा गिरी।

जहां हॉक्स टीम के पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा और पांच बार थूक चटवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनय तिवारी ने पूरे 10 सदस्यों वाली हॉक्स टीम को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक युवक बस से जा रहा था. इस दौरान उसने खिड़की से गुटका बाहर थूका और बस के बगल से गुजर रहे हॉक्स टीम के जवान पर यह थूक जा गिरा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिर क्या था गुस्साए पुलिसकर्मी ने बस को रुकवाया और थूक फेंकने वाले युवक को नीचे उतारा। पहले तो उसे जमकर पीटा फिर पांच बार उससे थूक चटवाया। पुलिस की इस करतूत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वही इस वीडियो के सामने आने के बाद एसपी विनय तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस हॉक्स जवान को निलंबित कर दिया है।

एसपी का कहना है कि सदर डीएसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब खबर आ रही है कि एसपी विनय तिवारी ने बताया कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना में शामिल 10 सदस्यों वाली हॉक्स टीम को सस्पेंड कर दिया है. सदर डीएसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close