पेंशन की समस्या के आवेदक सबसे ज्यादा.. जन प्रतिनिधि के सहयोग से मुख्यमंत्री जनता दरबार में उमड़ी भीड़…

कोडरमा: “आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत चंदवारा प्रखंड कार्यालय समीप पूर्वी पंचायत भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य नीतू यादव, भाजपा पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, कांग्रेस बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव, प्रखंड अंचल अधिकारी रामरतन बर्नवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा खाद आपूर्ति, उद्योग , राजस्व, पेंशन, कृषि ऋण, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे ।

कार्यक्रम में चंदवारा पूर्वी की जनता अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में भारी संख्या में पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यक्रम में आए इतने आवेदन

  • कार्यक्रम के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए 15 आवेदन
  • विभिन्न पेंशन के लिए 56 आवेदन
  • मनरेगा कार्यों के लिए 22 आवेदन
  • इंदिरा आवास योजना के लिए 32 आवेदन
  • राजस्व विभाग के लिए 07 आवेदन
  • उद्योग विभाग में 03
  • ई श्रम में 04 आवेदन
  • श्रम विभाग 20 आवेदन
  • पेयजल स्वच्छता विभाग 12 आवेदन
  • जेएसपीएल 01 आवेदन प्राप्त किया गया

वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 31 की स्वास्थ्य जांच किया गया। आयुष्मान कार्ड के लिए 06 आवेदन भी प्राप्त किए गए। मौके पर स्थानीय पूर्वी मुखिया अनिता देवी ने अपनी बातो को रखते हुए कहा कि जनता दरबार आपके हर सरकार की योजना को आप तक पहुंचाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने आपकी योजना आपके अधिकार कार्यक्रम की शुरुवात की है। उनके इन कार्य को मैं अपने तन मन से पूरा करने का काम करूंगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, उप मुखिया द्वारिका यादव, पूर्वी पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर मयूरी सिन्हा, मीरा कुमारी व विजय बरनवाल, राजस्व विभाग से सौरव सहाय व मनीष कुमार, विद्युत विभाग से कुल्लू कांत व विनय कुमार, जल विभाग से टेकलाल साव, प्रमोद कुमार सिंह, कृषितर्ण योजना से निर्मल आका व अजय साहू, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से पंकज कुमार यादव, बीमा योजना से नकुल कुमार व सुजीत नायक, इंदिरा गांधी आवास योजना से विजय रजक, मुख्यमंत्री पशुधन योजना से केशी झा, खाद आपूर्ति योजना से मो. इशार आदि विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे । नीतू यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो लोग सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते थे अब उनको कहीं भटकने की जरूरत नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close