झारखंड में मौसम का बदला मिजाज : आज से झमाझम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, 1 मई तक ठंडक का एहसास

Weather changes in Jharkhand: Possibility of heavy rain and hailstorm from today, feeling of cold till May 1

रांची : झारखंड में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है—राज्य में 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा और अगले छह दिनों तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं व वज्रपात की संभावना है।

झारखंड में लू से मिलेगी राहत, तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 26 अप्रैल से राज्य में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि दिन के समय राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। दोपहर के बाद कई जिलों में आंधी-तूफान, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert in Jharkhand) जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 अप्रैल से ओलावृष्टि की संभावना

27 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती भागों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm in Jharkhand) के साथ तेज आंधी, बारिश और मेघ गर्जन हो सकती है। कई क्षेत्रों में वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। वहीं दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पश्चिमी झारखंड में हल्की बारिश के साथ आंधी और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन क्षेत्रों में भी येलो अलर्ट लागू किया गया है।

28 अप्रैल से मौसम में और आएगा बदलाव

28 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भागों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवाओं के झोंकों के साथ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और आंधी हो सकती है। यह बदलाव 1 मई 2025 तक बना रहेगा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और सुहावना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के तापमान का हाल : कई जिलों में 42 डिग्री पार

राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को सबसे गर्म जिला मेदिनीनगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख जिलों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

मेदिनीनगर – 43.5
जमशेदपुर – 42.9
चाईबासा – 42.4
बोकारो – 42.1
गोड्डा – 42.1
गढ़वा – 42.0
देवघर – 42.0
हजारीबाग – 40.0
रांची – 39.3 (सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक)
चतरा – 39.0
खूंटी – 38.8
गुमला – 38.0

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग की चेतावनी : वज्रपात से रहें सावधान

राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात (Lightning Alert Jharkhand) की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर खुले स्थानों, खेतों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े न होने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

close