सड़क हादसा: ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में नेशनल हाईवे 19 पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार से बाइक चलाना दो सगे भाइयों को बहुत महंगा पड़ा। दोनों भाइयों ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मैं अपनी जान गवां बैठे। ओवरटेक करने के दौरान सामने आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश की तो अनियंत्रित हुई बाइक को पीछे के ट्रक ने रौंद दिया। चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में ले आए , जो पूरी रात पड़ा यू ही पड़ा रहा।

पुलिस ने युवक की पहचान मिर्जामुराद निवासी सगे भाई अमित और आशीष मिश्रा के रूप में की है। अमित को घर छोड़ने के लिए आशीष अपने दोस्त की अपाचे स्पोर्ट्स बाइक से जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रक से टकराते हुए दोनों भाई सड़क पर गिरे तो चालक उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया। अमित जेसीबी का व्यवसाय करते थे, जबकि आशीष विद्युत विभाग में संविदाकर्मी थे। मां का रो रो कर बुरा हाल है क्योंकि पति को वो पहले ही खो चुकी थी अब उनके दोनो बेटे भी नहीं रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close