VEDIO: गले में जिंदा सांप… नशे में झूमता शख्स… सड़क पर ऐसा स्टंट देखकर सहम गए लोग!

सांप बाबा’ का वायरल वीडियो! कोई डर के मारे भागा, तो कोई रिकॉर्ड करता रह गया… पर क्या ये पागलपन है या पब्लिसिटी स्टंट?

VEDIO: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ हैरान करने वाला देखने को मिल जाता है। लेकिन इस बार जो VEDIO वायरल हो रहा है, उसने डर और हैरानी दोनों को एक साथ खड़ा कर दिया है। इसमें एक शख्स अपने गले में जिंदा सांप डालकर सड़कों पर टहलता नजर आ रहा है – और वो भी बिलकुल बेखौफ तरीके से

 VEDIO में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शख्स नशे में धुत है और उसके गले में एक बड़ा, जिंदा सांप लटका हुआ है। राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई, कुछ ने डर के मारे दूरी बना ली, तो कुछ ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इस वीडियो को जिसने भी देखा, वो यही सोच रहा है कि –
“अगर सांप ने डस लिया होता तो?”
“क्या ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था या पागलपन की हद?”

 खतरा सिर्फ उसके लिए नहीं, सबके लिए था

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हरकत गंभीर रूप से खतरनाक है –

  • एक ज़हरीला सांप किसी भी वक्त हमला कर सकता है

  • भीड़ में मौजूद किसी को भी जान का खतरा हो सकता था

  • ये वन्यजीव संरक्षण कानूनों का सीधा उल्लंघन भी है

 लोगों की प्रतिक्रियाएं:

सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी:

💬 “भाई को ऑस्कर दिला दो… सांप के साथ एक्टिंग कर रहा है!”
💬 “ये क्या पागलपन है! कानून कहां है?”
💬 “अब इसे मिल गया नया नाम – सांप बाबा!
💬 “ये इंसान है या नागिन सीरियल का एक्स्ट्रा?”

फिलहाल, VEDIO किस शहर का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

 क्या कहता है कानून?

भारत में सांप जैसे वन्यजीवों को पकड़ना, पालना या प्रदर्शन करना Wildlife Protection Act, 1972 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माना दोनों हो सकता है।

Related Articles

close