VIDEO: मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन, कई हथियार और उपकरण जब्त, SP ने कहा

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद । पुलिस अधीक्षक सपना जी मेश्राम ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की कासमा थाना अंतर्गत चेव गाव में मिनी गन फैक्ट्री बनाने का पुलिस ने उदभेदन किया। बताते चले की कसमा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम देव में प्रभुदास पिता-लक्ष्मण दास के पर अवैध तरीके से हथियार का निर्माण किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु कसमा थानाध्यक्ष के द्वारा अपने पूरी टीम के साथ कारवाई करते हुए ग्राम के निवासी प्रभु दास के घर की तलाशी ली गयी , तलाशी के क्रम में प्रभु दास अपने घर से फरार हो गया था। परंतु हथियार एवं हथियार बनाने से संबंधित उपकरण उनके घर से बरामद किया गया, जिस संबंध में कासमा थाना में कई काण्ड के धारा लगाकर एवम आर्म्स एक्ट के प्रभु दास के विरुद्ध केस अंकित किया गया, बरामद हथियार एवं उपकरण को विधिवत सूची बनाकर जब्त किया।

गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त प्रभु दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके विरुद्ध अवैध निर्मित शस्त्र को अभियुक्त द्वारा किसे एवं कहाँ सप्लाई किया जाता था, इस संबंध में गहराई से पूछताछ एवम छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के यहां से कई तरह कि हथियार एवं उपकरण तथा कई समान जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close