जब ” यूपी – में – का – बा ” की गायिका नेहा सिंह राठौर को मिला प्लेन में पद्मश्री अवार्ड, कहा – जीवन का सबसे अनोखा गिफ्ट, देखें वीडियो…

यूपी । “यूपी में का बा ” की गाना से रातों रात मशहूर हुई गायिका नेहा सिंह राठौर इन दिनों सोशल मीडिया में धूम मचा रही है। रातों रात यूपी सरकार पर कसे तंज के साथ नेहा सिंह राठौर फेमस तो हो गई उसके साथ साथ कई विवादो में भी उलझ गई। इस गाने के वायरल होते ही नेहा सिंह को सरकार के विरोध में तंज कसने के आरोप में उसे नोटिस थमाने उसके घर जा पहुंची थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में नेहा सिंह ने वायरल किया था।

ताजा घटना नेहा सिंह राठौर के प्लेन यात्रा से जुड़ा हुआ है। जिसमें नेहा सिंह एक प्लेन में जर्नी करती दिखाई दे रही है, साथ ही अनोखे गिफ्ट का जिक्र भी कर रही है। नेहा सिंह बताती हैं कि वो दिल्ली से लखनऊ जा रही है और बताती हैं कि उसे फ्लाइट के अंदर उसकी सीट पर एक अनोखा गिफ्ट मिला है। एक पैकेट को दिखा कर नेहा सिंह कहती है इस पैकेट में समोसे है जो मुझे केबिन क्रू ने दिया है। उस पैकेट के साथ उसे एक शुभ संदेश लिखा हुआ मिलता है। उस संदेश में “धन्यवाद देते हुए लिखा है की आप हमेशा मुस्कुराते रहे” जिसे पढ़कर नेहा काफी खुश हो जाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://twitter.com/jantaaabcd/status/1630234618187378694?t=fImX0XViaSy5AJxe7TVgLw&s=19

नेहा बताती हैं कि ये गिफ्ट मेरे लिए काफी अनमोल है, मेरे लिए ये पुरस्कार पद्मश्री से कम नहीं है। इस पुरस्कार मुझे जनता की तरफ से दिया गया है जो काफी बहुमूल्य है, इसे मैं लेमिनेट के साथ साथ फ्रेमिंग करा कर रखूंगी। नेहा इतने पर नही रुकती हैं और बताती है की इससे उसे ये गिफ्ट याद रहेगा और आने वाले जेनरेशन को दिखाना चाहूंगी कि मुझे कैसे कैसे गिफ्ट मिला करते थे। इसके बाद एक लंबी सी हंसी के साथ अपने वीडियो को बंद करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close