अजीबोगरीब घटना! जब खुशी-खुशी दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो रह गया हैरान, गांव वालों ने कहा- यहां तो कोई ऐसी लड़की है ही नहीं

अजीबोगरीब घटना! जब खुशी-खुशी दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो रह गया हैरान, गांव वालों ने कहा- यहां तो कोई ऐसी लड़की है ही नहीं

दूल्हे और दुल्हन की मुलाकात भी कभी नहीं हुई थी, वे सिर्फ एक हफ्ते से फोन पर बात कर रहे थे। एक सप्ताह में शादी की डेट निकालकर जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो उसे गांव में लड़की वालों का घर नहीं मिला।  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। नारी गांव से आई बारात सिंगा गांव से बिना दुल्हन लिए लौट गई क्यूंकि वहां कोई शादी नहीं होने वाली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को नारी गांव से आई बारात जब सिंगा पहुंची तो वहां के लोग हैरान रह गए, क्योंकि गांव में किसी भी लड़की की शादी नहीं थी। जब बारात पक्ष ने लड़की की तस्वीर दिखाई, तो गांव वालों ने बताया कि ऐसी कोई लड़की उनके गांव में नहीं रहती। सिंगा गांव के सरपंच गुरदेव सिंह ज्ञानी ने कहा कि गांव में ऐसी कोई लड़की या परिवार नहीं है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मनु और राजीव ने यह शादी कथित तौर पर तय कराई थी। ये दोनों दूल्हे के पड़ोसी हैं और उन्होंने शादी तय कराने के लिए दूल्हे से 50,000 रुपये लिए थे। दूल्हे और दुल्हन की मुलाकात भी कभी नहीं हुई थी, वे सिर्फ एक हफ्ते से फोन पर बात कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस वहां पहुंची और जब शादी तय कराने वाले लोगों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि दुल्हन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे पंजाब में नवांशहर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। वर पक्ष ने महिला मनु को पकड़ लिया और उसे वापस सिंगा गांव लेकर आए। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बारातियों को पंचायत घर ले जाया गया और आखिरी समचार मिलने तक विवाद का हल नहीं हुआ था।

हरोली के पुलिस उपाधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि दूल्हे के परिवार को समझौता करने या ऊना सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड में 6 महीने में युवाओं को मिलेगी 48,000 सरकारी नौकरी!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close