“…तू मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही” गर्लफ्रेंड कॉल रिसीव नहीं कर सकी, तो बौखलाये प्रेमी ने घर में घुसकर मार दी गोली, चार साल से चल रहा था अफेयर

रीवा। प्रेमिका कॉल रिसीव नहीं कर रही थी, तो नाराज प्रेमी ने घर में घुसकर गोली मार दी। चौकाने वाला मामला मध्यप्रदेश के रीवी का है। जहां प्रेमिका के कॉल नहीं उठाने पर सनकी प्रेमी ने खूनी खेल कर दिया। आरोपी युवक का नाम आदर्श पांडेय बताया जा रहा है। वह दुआरी का रहने वाला है। आरोपी अभी फरार है। गोली युवती के कंधे में फंसी हैं। उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के समय युवती और उसका भाई घर में अकेले थे। आरोपी स्कूटी से आया था। स्कूटी को घर के बाहर खड़ा कर वह अंदर घुसा। तभी युवती का भाई सामने आ गया। आरोपी उसे धक्का मारकर प्रेमिका के कमरे तक पहुंच गया।प्रेमिका के कमरे में पहुंचते ही आरोपी आदर्श ने कहा कि तुम मेरा फोन क्यों नहीं उठा रही हो। इसके बाद वह अभद्रता करने लगा और पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद ही उसने गोली मार दी। इसके बाद आरोपी तेजी से बाहर भागा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाते वक्त स्कूटी घर के बाहर ही छोड़ गया। जब परिजन वहां से युवती को अस्पताल लेकर गए तो दूसरी युवती आई और स्कूटी लेकर चली गई।घटना के बाद युवती के नाबालिग भाई ने तत्काल मां को सूचना दी। मां घर पहुंची। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवक और युवती दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 सालों से जानते हैं। दोनों के बीच अक्सर बातचीत हुआ करती थी। सोमवार को युवती ने युवक का फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close