पति की दूसरी शादी पर पत्नी पहुंची, तो हुआ जमकर बवाल, चल गयी गोलियां, जानिये क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर। पति की दूसरी शादी पर महिला पहुंची पति के घर, तो गोली चल गयी। मामला बिहार के समस्तीपुर की है। गोली लगने से महिला के नाना गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दरअसल महिला के पति ने दूसरी शादी की थी, इसकी सूचना पर पहली पत्नी को लगी, तो महिला अपने पति से मिलने पहुंच गयी, जहां पति ने ना सिर्फ पहली पत्नी के साथ मारपीट की, बल्कि पति के दोस्त ने गोली भी चला दी, जो महिला के नाना को लग गयी। सामने में पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक महिला का नाम काजल कुमारी है, जिसका ननिहाल समस्तीपुर के बहादुरपुर गांव में है। काजल की दोस्ती अमित कुमार से हुई। पांच साल पहले दोनों ने थानेश्वर स्थान मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक था। दोनों से एक बच्चा भी है। बाद में सास तरह-तरह से काजल को प्रताड़ित करने लगी। इसके बाद पति के साथ वर्धमान चली गई। पति वही मजदूरी करने लगा।
पत्नी काजल ने बताया कि पिछले साल पति ने घर वालों से मिलने की बात कहकर वर्धमान से समस्तीपुर आ गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। दो महीना पहले पता चला कि अमित ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद वह समस्तीपुर अपने पति के घर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। दो दिन पहले उसे सूचना मिली कि पति दूसरी पत्नी के साथ घर पर आया है। फिर अपने बेटे के साथ घर पहुंची। इस दौरान मेरे नाना अनारस मल्लिक भी साथ आ गए। ससुराल पहुंचते ही सास, पति और उनका मित्र गौतम मेरे साथ गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने के बाद मेरी पिटाई कर दी। जब हम विरोध किए तो गौतम ने मेरे ऊपर गोली चला दी, लेकिन गोली नाना के सिर को छुते हुए निकल गई। मामले में पुलिस अब जांच कर रही है।











