पत्नी ने पति के हाथ-पांव रस्सी से बांधे और पुलिस को बुलाकर करवाया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर। यूं तो पत्नी पर पति के गुनाहों को छुपाने का ही आरोप लगता है, लेकिन समस्तीपुर में एक पत्नी ने अपने पति को ही गिरफ्तार करवा दिया और वो भी हाथ पैर बांधकर। दरअसल बिहार के समस्तीपुर का है। दरअसल हुआ यूं कि पति शराब के नशे में टुन्न होकर पहुंचा और घर में हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों से मारपीट भी शुरू कर दी। इस दौरान पति के हरकत से बौखलायी महिला ने फोन कर उत्पाद विभाग को बुलाया और फिर उसे गिरफ्तार करवा दिया।
मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर पंचायत के वार्ड- 2 निवासी जोगी महतो के पुत्र भरत महतो के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपित की ब्रेथ एनाइलर मशीन से जांच की गई, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। आरोप है कि नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से भरत की पत्नी ने कपड़े से उसका हाथ-पैर बांध दिया और उत्पाद विभाग को इसकी सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने पर पत्नी ने पति का हाथ-पैर खोल दिया और उसे उत्पाद विभाग की टीम के हवाले कर दिया। पत्नी का कहना है कि उसके पति को नशे की लत है। घर आकर नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करता है। बीते दो दिनों से लगातार नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। मेडिकल जांच में नशा सेवन की पुष्टि हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।











