जड़ी – बूटी खाकर महिला की मौत: वैद्य के पास गई महिला को खिलाई जड़ी बूटी, मौत के बाद परिजनों ने वैद्य को खिलवाई वही दवा, 2 की हालत गंभीर

बोकारो। एक अजब गजब खबर आ रही है जहां जड़ी बूटी खाने से महिला की मौत हो गई । वहीं महिला को जड़ी-बूटी देने वाले 2 वैद्य की भी तबीयत बिगड़ गई है जिसका इलाज इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बोकारो के जगूडीह गांव की है। मरीज और दोनो वैद्य की तबीयत बिगड़ी आनन फानन में सभी को अस्लपताएल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। दरअसल , लघनु बेदिया और राधेश्याम सोरेन खुद को वैद्य बताकर जड़ी-बूटी की मदद से मरीजों का इलाज करते हैं, इन दोनों वैद्य के पास धवईगजार टोला के रहने वाले रामचरण मांझी अपनी पत्नी उपासी देवी को लेकर गठिया के इलाज कराने पहुंचे। दोनों वैद्य ने महिला मरीज को जड़ी बूटी से बने दवा खिलाया। इसके बाद उसे उल्टी होने लगी, दोनों वैद्यों ने रामचरण मांझी को भी जड़ी-बूटी के फायदे बताकर दवा खिलाने का प्रयास किया तो रामचरण दवा खाने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों वैद्य ने पहले खुद दवा खाया। दोनों वैद्य को दवा खाते देख रामचरण मांझी ने भी दवा खा लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दवा खाने के आधे घंटे बाद तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों वैद्य के साथ साथ रामचरण को उल्टी होने लगी। आनन-फानन में दोनों वैद्यों को सीएचसी पेटरवार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला के पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close