छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात: जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना के तहत नवविवाहित महिलाओं को भी जल्द आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत ग्राम माथमौर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान किया।

बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से फूलों से स्वागत किया। महुआ के पेड़ के नीचे आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए शासकीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें हर माह ₹1000 की राशि समय पर मिल रही है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी शीघ्र ही इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्राम सरपंचों को पीएम आवास योजना के लिए पात्र परिवारों की सूची तैयार कर भेजने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ी सौगात:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी।

  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कई नई सड़कों का निर्माण होगा, जिनमें फुलझर-चंदेला, तिलौली-दर्रीटोला, सनबोरा-पण्डो मार्ग शामिल हैं।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय भवन की स्वीकृति और बंदोबस्त कैंप का आयोजन।

  • माथमौर में सामुदायिक भवन का निर्माण।

  • जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की जल्द शुरुआत।

  • विद्यार्थियों को सम्मानित कर शिक्षा और करियर संबंधी जानकारी भी ली गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close