आय से अधिक संपत्ति : ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर के घर से 17 लाख नकदी और जेवरात बरामद

Disproportionate assets: Rs 17 lakh cash and jewellery recovered from the house of a Rural Development Department engineer

ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर को बीते कल 60 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया. छापेमारी के बाद एसीबी की टीम कार्यपाल अभियंता सनोत सोरेन को कडरू स्थित आवास लेकर पहुंची.

जहां छापेमारी के दौरान उनके घर पर एसीबी को 16,89,500 रुपये कैश मिले.  छापेमारी के दौरान अचल संपत्ति में निवेश से जुड़े दस्तावेज, जेवरात भी मिले हैं. जिसका आकलन एसीबी के द्वारा खबर मिलने तक किया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, वादी के द्वारा अनगड़ा में 15 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का टेंडर लिया गया था. दिसंबर 2024 में ही सड़क का काम पूरा हो चुका था. लेकिन समय पर जूनियर इंजीनियर के द्वारा मापन पुस्तिका जमा नहीं करने की वजह वे भुगतान लंबित रह गया था.

फरवरी में  मापन पुस्तिका जमा होने पर 19 लाख का बिल कार्याकल अभियंता  के कार्यालय में जमा किया गया था.  लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा था.  संवेदक ने एसीबी को बताया कि जब उन्होंने इस विषय में कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन से बात की तो उन्होंने कहा कि जबतक पूरे काम का तीन प्रतिशत यानि 60 हजार नहीं मिलेगा. हस्ताक्षर नहीं करेंगे.

कैसे हुई गिरफ्तारी

गौरतलब है कि शिकायत के आधार पर बुधवार को एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया.  सके बाद एसीबी ने एफआईआर दर्ज की. गुरूवार को धावा दल की मौजूदगी में जैसे ही संवेदन ने घूस के 60 हजार दिए. आरोपी कार्यपालक अभियंता को  रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद टीम ने आवास से भी कैश जब्त की.

Related Articles

close