तमिलनाडू में बंधक थे छत्तीसगढ़ के 41 मजदूर, जिला प्रशासन की पहल पर सकुशल लौटे

41 laborers from Chhattisgarh were held captive in Tamil Nadu; they returned safely following an initiative by the district administration.

बिलासपुर: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सकुशल बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम ने स्टेशन पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को भोजन उपलब्ध कराया गया तथा उन्हें उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित की है। इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिकों से चर्चा कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close