739 करोड़ की विकास बरसात के बीच CM साय का बड़ा ऐलान, दुर्ग को मिली ऐसी सौगात जो बदल सकती है पूरे जिले की तस्वीर

सुशासन तिहार के समाधान शिविर में 251 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, संयुक्त जिला कार्यालय भवन से लेकर आईटी पार्क तक कई बड़े प्रोजेक्टों को मिली हरी झंडी

रायपुर/दुर्ग। दुर्ग जिले में रविवार को विकास का ऐसा अध्याय लिखा गया, जिसने हजारों लोगों की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को 739 करोड़ 38 लाख रुपये के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ 251 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, बल्कि एक ऐसे बड़े प्रशासनिक प्रोजेक्ट की घोषणा भी कर दी, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।

स्वर्गीय झाड़ूराम देवांगन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन केवल योजनाएं बनाना नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर अपने काम का हिसाब देना भी सरकार की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंच रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 739 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों में 362 करोड़ 46 लाख रुपये के 98 कार्यों का लोकार्पण और 376 करोड़ 92 लाख रुपये के 153 नए कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और नगरीय अधोसंरचना के क्षेत्र में नई गति आएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्ग में सर्वसुविधायुक्त संयुक्त जिला कार्यालय भवन निर्माण की बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रशासनिक ढांचे के निर्माण से नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिलेंगी तथा विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मई से शुरू हुआ सुशासन तिहार 10 जून तक प्रदेश के सभी 33 जिलों में चल रहा है। समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने शिविर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस, मत्स्यपालकों को जाल, पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि, छात्रवृत्ति और आवास स्वीकृति पत्र सहित अनेक योजनाओं का लाभ दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 18 लाख गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और जल्द ही इनके निर्माण कार्य पूरे कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत माताओं और बहनों के खातों में हर महीने एक हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के दंश से तेजी से बाहर निकल रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास और नए अवसरों की पहचान बन रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही दुर्ग में लोकार्पित आईटी पार्क को युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी अवसरों का नया केंद्र बताया।

उन्होंने नालंदा परिसर, छात्रावास निर्माण और इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ये परियोजनाएं शहर के विकास और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देंगी।

समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दुर्ग जिले को मिली 739 करोड़ रुपये से अधिक की विकास सौगात आने वाले वर्षों में जिले की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाली है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वामित्व योजना, लखपति दीदी, आयुष्मान भारत, महिला कोष ऋण योजना और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close