झारखंड : रांची में 43,000 राशनकार्डधारियों की चेतावनी…एक हफ्ते में अनाज उठाएं, वरना रद्द हो जाएंगे कार्ड

Warning from 43,000 ration card holders in Ranchi...pick up the grains within a week, otherwise the cards will be cancelled

रांची के राशनकार्ड धारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. राजधानी रांची में अब भारी संख्या में राशन कार्ड रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया है. रांची शहर में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कार्ड बनाने के पांच साल बाद भी एक बार भी किसी अनाज का उठाव नहीं किया है.

जिला प्रशासन ने जिले में 43,192 ऐसे लोगों की पहचान की है, जो 6 माह से पांच साल तक राशन नहीं ले रहे हैं और न ही ई-केवाईसी करा रहे हैं. ऐसे लोगों पर अब जिला प्रशासन की गाज गिरने वाली है.

एक सप्ताह का दिया गया समय

बता दें ऐसे लोगों को जिला प्रशासन ने नोटिस भेजा है और एक सप्ताह में अनाज लेने, ई-केवाईसी कराने का अंतिम समय दिया है. ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड रद्द कर दिए जाएंगे. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने इसका आदेश जारी किया है. बता दें झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2024 में कहा गया कि यदि लाभुक 6 माह से अधिक समय से जन वितरण प्रणाली की दुकानों से अनाज का उठाव नहीं करते हैं तो जांच के बाद राशन कार्ड रद्द कर दिए जाने का प्रावधान है.

क्या कहते हैं आंकड़े

रांची जिले में 6 माह से अनाज नहीं लेने वालों की संख्या सबसे अधिक 16998 है. एक साल से अनाज नहीं लेने वालों में 13,328, तीन साल से नहीं लेने वालों में 8796 और पांच साल से अनाज नहीं लेने वालों कार्डधारकों की संख्या 4070 है. इन लोगों ने किसी प्रकार के अनाज का उठाव नहीं किया है.

राजधानी रांची की स्थिति सबसे खराब

किसी योजना के लाभ के लिए बना लिए राशन कार्ड: जिला प्रशासन के अनुसार, लाभुकों से नियमित रूप से अनाज लेने और ई-केवाईसी कराने का आदेश कई बार जारी किया गया. इसके लिए सभी प्रखंडों में भी जागरुकता अभियान चलाया गया. ई-केवाईसी और अनाज लेने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया, बावजूद लोग अनाज का उठाव नहीं कर रहे हैं.

इससे प्रतीत होता है कि ऐसे लोगों को अनाज की जरूरत नहीं है और इन लोगों ने किसी अन्य योजना का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड बना लिए हैं. अनाज का उठाव नहीं करने और ई-केवाईसी नहीं कराने में रांची जिला का राज्य में खराब स्थिति है.

Related Articles

close