पूरी रात जगा था…भारी मन से आया हूं…भूटान से Delhi Blast पर बोले पीएम मोदी…
लाल किला धमाके में अब तक 9 की मौत, 20 घायल; गुरुग्राम से कार का पहला लिंक मिला

नई दिल्ली/भूटान। भूटान दौरे पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा, Delhi Blast
“बीती शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना से हर कोई बहुत दुखी है। मैं पूरी रात जांच एजेंसियों के संपर्क में रहा।”
प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्र को आश्वासन दिया कि
“इस साजिश के पीछे के लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
रक्षा मंत्री का संदेश Delhi Blast
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली डिफेंस डायलॉग में कहा कि प्रमुख जांच एजेंसियां तेजी से और गहन जांच कर रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को आश्वस्त किया कि
“जिम्मेदार लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”
उन्होंने धमाके में जान गंवाने वाले 9 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
धमाके की जानकारी
-
स्थान: लाल किला मेट्रो स्टेशन, सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल
-
विस्फोट की तीव्रता इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।
-
आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और मेट्रो स्टेशन के शीशे भी चकनाचूर हुए।
-
अब तक 9 लोगों की मौत और 20 घायल।
कार का लिंक: गुरुग्राम से मिला सुराग Delhi Blast
-
धमाके में इस्तेमाल हुई कार: हुंडई i20, HR 26-CE 7674
-
रजिस्टर्ड: हरियाणा, गुरुग्राम RTO
-
पुलिस ने कार के पहले मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया।
-
पूछताछ जारी: पता लगाया जा रहा है कि कार कब और किस सेकंड हैंड कंपनी को बेची गई।
-
इस लिंक ने जांच एजेंसियों को साजिश की जड़ तक पहुँचने में पहला अहम सुराग दिया।
इस ब्लास्ट ने न केवल राजधानी दिल्ली बल्कि पूरे देश में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया है। जांच एजेंसियां अब तक कई राज्यों में संदिग्धों की तलाश और छापेमारी कर रही हैं।








