पुतिन-मोदी मुलाक़ात: इन अहम समझौतों पर बनी सहमति…

पुतिन-मोदी मुलाक़ात:नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। यह मुलाक़ात 23वीं वार्षिक द्विपक्षीय बैठक थी, जिसमें रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

मुख्य घटनाक्रम:

  • पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया।

  • दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

पुतिन-मोदी मुलाक़ात:सहमति और समझौते:

  1. आर्थिक और व्यापारिक सहयोग:

    • 2030 तक के लिए इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम पर सहमति।

    • इंडिया-रशिया बिजनेस फोरम के माध्यम से एक्सपोर्ट, को-प्रोडक्शन और को-इनोवेशन को बढ़ावा।

  2. कनेक्टिविटी और नौवहन:

    • आईएनएसटीसी, नॉर्दर्न सी रूट और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक कॉरिडोर में सहयोग।

    • पोलर वॉटर में भारतीय सीफेरर्स के प्रशिक्षण के लिए सहयोग।

  3. ऊर्जा और न्यूक्लियर प्रोजेक्ट्स:

    • सिविल न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग जारी।

    • क्लीन एनर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में साझेदारी।

  4. शिक्षा और मानव संसाधन:

    • वोकैशनल एजुकेशन, स्किलिंग और ट्रेनिंग पर संयुक्त कार्य।

    • छात्रों, स्कॉलर्स और खिलाड़ियों का आदान-प्रदान।

  5. अंतरराष्ट्रीय सहयोग:

    • आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई।

    • यूएन, जी20, ब्रिक्स और एससीओ जैसे मंचों पर करीबी सहयोग।

पीएम मोदी का बयान:

  • भारत न्यूट्रल नहीं, शांति का पक्षधर।

  • आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना प्राथमिकता।

  • दोनों देशों के बीच ‘मेक इन इंडिया’ और व्यापारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर।

पुतिन-मोदी मुलाक़ात:राष्ट्रपति पुतिन का बयान:

  • भारत-रूस संबंध मजबूत और रणनीतिक हैं।

  • व्यापार, निवेश, तकनीक और ऊर्जा में सहयोग।

  • ब्रिक्स और बहुध्रुवीय दुनिया में संयुक्त प्रयास।

  • रूस भारत को बिना रुकावट ईंधन सप्लाई जारी रखने के लिए तैयार।

पुतिन-मोदी मुलाक़ात:भारत और रूस के बीच इस मुलाक़ात ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी की नींव और नई दिशा तय की है। दोनों देश वैश्विक मंचों पर सहयोग को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

close