गिरिडीह में ट्रिपल मर्डर में मचा हड़कंप, पिता ने अपनी ही तीन बेटियों की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih News, Giridih Crime News, Turukdiha Village Incident, Father Arrested, Triple Murder Case, Jharkhand Crime News, Giridih Police, Mufassil Thana, Latest Crime News, Jharkhand Breaking News

गिरिडीह: गिरिडीह जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में एक पिता पर अपनी तीन मासूम बेटियों की हत्या करने का आरोप लगा है। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने अपनी तीन बेटियों पलवी कुमारी (12 वर्ष), रिद्धि कुमारी (7 वर्ष) और सिद्धि कुमारी (7 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है, जबकि सोमवार सुबह इसका खुलासा होने पर गांव में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी पिता गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को हिरासत में ले लिया है। वहीं तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद, मानसिक स्थिति और अन्य कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।एक साथ तीन मासूम बच्चियों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close