ब्रेकिंग-VIDEO- कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने, बिल्डिंगों से रस्सी के सहारे और कूदकर बच्चे बचा रहे अपनी जान

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई है। कोचिंग सेंटर से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें बच्चे रस्सी के सहारे और कूदकर जान बचाते दिख रहे हैं। घटना कुछ देर पहले दोपहर साढ़े 12 बजे की बतायी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर हैं. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि स्टूडेंट्स ने कूदकर अपनी जान बचाई. फिलहाल किसी जनहानि की जानकारी नहीं मिल रही है।
मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञाना बिल्डिंग में आग लग गई. इस इमारत में कई कोचिंग सेंटर हैं. इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. आग बुझाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौजूद हैं।








