कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखिये किसे कहां से मिला टिकट

Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी की इस लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह के नाम पर भी मुहर लग गई है. कांग्रेस की ताजा लिस्ट में गुजरात के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए एक और ओडिशा के लिए 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।










