साय सरकार का बड़ा ऐलान: CG में अब मात्र 500 रुपए में जमीनों की रजिस्ट्री !

रायपुरः छत्तीसगढ़ में अब बंटवारे, हक त्यागने और दान की जमीन पर भारी भरकम पैसा नहीं लगेगा। इन जमीनों की रजिस्ट्री सिर्फ 500 रुपए में हो जाएगी। साय सरकार के इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां बंटवारे, हक त्यागने और दान की जमीन की महज 500 रुपए में होगी। प्रदेश के लोग लगातार इसे कम करने की मांग कर रहे थे। जिसे देखते हुए साय सरकार ने इसका शुल्क घटा दिया है।
पहले लगता था 0.8 प्रतिशत शुल्क
बता दें कि छत्तीसगढ़ में पहले बंटवारे, हक त्यागने और दान की जमीन पर 0.8 प्रतिशत शुल्क देना होता था। अगर दानशुदा संपत्ति की कीमत 1 करोड़ रुपए है तो 80 हजार रुपए पंजीयन शुल्क लगता था, लेकिन साय सरकार ने इसे कम कर दिया है और तीनों प्रकार के जमीनों पर पंजीयन शुल्क महज 500 रुपए निर्धारित कर दिया है। हालांकि सरकार ने स्टांप ड्यूटी को यथावत रखा है। जिसके अनुसार दान के लिए 0.5 प्रतिशत, हकत्याग के लिए 0.5 प्रतिशत और बंटवारे के लिए 2.0 प्रतिशत हिस्सा स्टांप ड्यूटी के तौर देना होगा।









