PM Kisan में बड़ा धमाका! अब किसानों को नहीं मिलेंगे ₹6000…खाते में आएंगे ₹9000 जानिए कब से शुरू होगा नया गेमचेंजर प्लान…
PM Kisan Yojana 2025: बिहार से उठी किसानों के लिए नई उम्मीद

पटना। देशभर के किसानों के लिए खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब हर साल किसानों को ₹6,000 नहीं बल्कि ₹9,000 मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस ऐलान ने किसानों के बीच नई उम्मीदें जगा दी हैं।
दरअसल, बिहार में एनडीए (जेडीयू-बीजेपी गठबंधन) की ओर से जारी संकल्प पत्र में इस नई घोषणा को शामिल किया गया है। अगर यह लागू होती है, तो लाखों किसानों की वार्षिक सहायता राशि में ₹3,000 का इजाफा हो जाएगा।
क्या है नई घोषणा?
अब तक किसानों को पीएम किसान योजना के तहत ₹6,000 सालाना (तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000) मिलते हैं। लेकिन अब बिहार सरकार ने घोषणा की है कि “कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि योजना” के तहत पीएम किसान लाभार्थियों को अतिरिक्त ₹3,000 टॉप-अप राशि दी जाएगी।यानि अब बिहार के किसानों को सालाना कुल ₹9,000 की आर्थिक मदद मिलेगी — ₹6,000 केंद्र से और ₹3,000 राज्य सरकार से। इसका सीधा फायदा करीब 73 लाख किसानों को मिलेगा।
कब से मिलेगा फायदा?
यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले की गई है। एनडीए ने वादा किया है कि अगर राज्य में उसकी सरकार बनी तो यह योजना नए वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू होगी। यानी सबकुछ तय समय पर रहा तो अगले साल से किसानों के खाते में ₹9,000 वार्षिक आने लगेंगे।
क्या बाकी राज्यों में भी बढ़ेगा लाभ?
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा —
“राज्य के किसान देश की रीढ़ हैं। उन्हें केंद्र की पीएम किसान योजना के साथ राज्य की सम्मान निधि से अतिरिक्त ₹3,000 सालाना मिलेंगे।”
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बिहार का यह मॉडल सफल रहता है, तो अन्य राज्य भी इसी तरह किसानों की सहायता राशि बढ़ाने का रास्ता अपना सकते हैं।
किसानों में खुशी की लहर
राज्यभर में किसान इस घोषणा से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह कदम खेती-किसानी को मजबूत करेगा और आर्थिक राहत देगा।









