नदी में नाव पलटी: स्कूली बच्चों समेत कई लोग डूबे, अब तक 4 के शव मिले, रेस्क्यू जारी

दर्दनाक हादसा: मंगलवार यानी आज सुबह श्रीनगर के झेलम नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पटल गई. ये नाव गंडाबाल से श्रीनगर के बटवाडा आ रही थी, जिसमें स्कूली छात्रों समेत 12 से ज्यादा लोग सवार थे. नाव पटलने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का श्रीनगर के SMDS अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस नाव में 10 से 12 स्कूली छात्र सहित कई लोगों सवार थे. सभी लापता हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

बटवाडा गंडाबल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने इंडिया टुडे को बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय नाबालिगों और अन्य बच्चों को ले जा रही एक नाव पटल गई. जिससे चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य लोगों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

close