घूसखोर दारोगा गिरफ्तार: 25000 रुपये रिश्वत लेते दारोगाजी थाने के गेट पर धराये, गिरफ्तार नहीं करने के लिए मांग रहे थे घूस, मचा हड़कंप

Daroga Trap: 25000 रुपये घूस लेते दारोगा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। एक केस के सिलसिले में दारोगा ने रिश्वत की डिमांड की थी। थाने में रिश्वत की रकम लेते हुए जांच एजेंसी ने दारोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूरा मामला बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना का है।
थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पटेल को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने 25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दारोगा पर आरोप है कि वह एक आपराधिक मामले में केस डायरी में मदद करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी रोकने के एवज में घूस की मांग कर रहा था। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को नवादा निवासी विकास कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अकबरपुर थाना कांड संख्या 484/25 में उनके बहनोई एवं भगना को गिरफ्तार नहीं करने के नाम पर दारोगा प्रमोद कुमार द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।
किस काम के लिए मांगी गई थी रिश्वत?
विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, नवादा जिले के वारसलीगंज के वरनामा गांव के रहने वाले विकास कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि SI प्रमोद कुमार उसके बहनोई और भगना को गिरफ्तार न करने और अकबरपुर थाने के केस नंबर 484/25 में केस डायरी में मदद करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट ने मामले की जांच की और रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए।
शिकायत के बाद ब्यूरो ने गुप्त रूप से मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। जिसके बाद आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति तैयार की गयी। पुलिस उपाधीक्षक गौतम कृष्ण के नेतृत्व में विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को जैसे ही आरोपी दारोगा ने अकबरपुर थाना के गेट पर परिवादी से ₹25,000 की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान दारोगा के पास से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई। 2 जनवरी, 2026 को विजिलेंस पुलिस स्टेशन केस नंबर 02/26 दर्ज किया गया और अकबरपुर थाने के गेट पर जाल बिछाया गया। जैसे ही SI प्रमोद कुमार ने शिकायतकर्ता से 25,000 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे थाने में हड़कंप मच गया।








