बढ़े हुए बिजली दामों के विरोध में उतरे स्टील उद्योग, आज से 200 उद्योगों में उत्पादन कार्य रहेगा ठप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टील उद्योग में आज रात 12:00 से उत्पादन बंद करने का ऐलान किया है। जिसके बाद से पूरे प्रदेश में 200 उद्योगों में स्टील उत्पादन का कार्य पूरी तरह से ठप जाएगा। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल के दरों में वृद्धि के बाद स्टील प्लांट ने यह बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ स्टील संगठन ने इसे बंदी का नाम दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि छत्तीसगढ़ में पहले 6.10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली स्टील उद्योगों को मिलती थी। अब इसके रेट को बढ़ाकर 7.62 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। सभी टैक्स मिलाकर यह रकम करीब 9 रुपये तक पहुंच जा रही है। जिसके पास से स्टील उद्योग ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में इस लामबंदी का असर स्टील उत्पादन पर पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल नचरानी ने कहा कि, “बिजली के दामों को वापस लेने के लिए संगठन ने कई बार संबंधित विभाग सहित सरकार से अपील की। लेकिन हमारी अपील पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, न ही कोई ठोस आश्वासन अब तक हमे मिला है। यही वजह है स्टील इंडस्ट्री संगठनों ने उद्योग बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य में हमारे 150 से ज्यादा स्टील प्लांट सोमवार रात 12 बजे से बंद रहेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनिल नचरानी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक राज्य में आता है। इसके बावजूद प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा बिजली बिल में इतना इजाफा क्यों। उन्होंने आगे कहा कि बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आज छत्तीसगढ़ का उद्योग बंद होने की कगार पर है। उन्होंने आगे बताया कि विरोध प्रदर्शन को लेकर सोमवार की शाम रायपुर के निजी होटल में बैठक भी रखी गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार होगा।

Related Articles

close