पाकुड़: दिनदहाड़े बम विस्फोट, मामले की जांच में जुटी पुलिस, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

पाकुड़ः देर रात अचानक बम विस्फोट होने से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड के नगरनबी गांव की है। बम विस्फोट होने के बाद लोगों में डर का माहौल देखा गया. हालांकि इस विस्फोट में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है. पहले भी कई बार इस गांव में बमबाजी एवं गोलीबारी की घटना घटी थी। सूचना मिलते ही मालपहाड़ी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के मुताबिक नगरनबी गांव स्थित एक बंद मकान में बम विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद आसपास के गांव के लोग भयभीत हो गए हैं. लोग यह सोचकर डर गए कि गांव में अपराधियों ने हमला कर दिया है. हालांकि कुछ लोग डरे सहमे अपने घर से बाहर निकले, परंतु कोई नहीं दिखा तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दलबल के साथ मालपहाड़ी आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन खरीद बिक्री को लेकर दो गांव के लोगों के बीच कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। शायद इसी वजह से घर में बम छिपा रखा था और अचानक विस्फोट हो गया।









