रेलवे ट्रैक पर मिला युवक- युवती का शव

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक से सोमवार सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए हैं। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना ताई जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका रहे होंगे। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पड़वा थाना क्षेत्र में अमानत नदी रेलवे पुल पर पोल संख्या 294/9 और 294/11 के बीच बरामद किए गए हैं। युवक ने जीन्स और लड़की ने लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। मामला आत्महत्या का है कि फिर हत्या का, इसकी जांच चल रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक का सिर धड़ से अलग था और युवक के शव का ऊपरी हिस्सा नग्न था और जींस पहना हुआ था जबकि लड़की लाल रंग का टी शर्ट पहनी हुई थी. युवक-युवती की मौत आत्महत्या है या हत्या, इस बिंदु पर पुलिस जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है.








