बढ़ती शीतलहर को देखते हुए विद्यालय के समय परिवर्तन की मांग..

गिरिडीह । जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग को लेकर गिरिडीह जिले के शिक्षक और शिक्षकेतर संगठन समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

समिति ने विद्यालय के समय में परिवर्तन की मांग करते हुए कहा की छोटे-छोटे बच्चे विद्यालय पहुंचकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

वार्ता करते प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधि मंडल में मुन्ना प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद अख्तर अंसारी, मिथुन राज, सुरेंद्र पांडे, तेजनारायण महथा, राजेश कुमार सिंह, विकास कुमार सिन्हा सहित कई साथी मौजूद थे ।

Related Articles

close