धनबाद: एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत नाजुक, कार्यक्रम में आ रहे थे निरसा….

धनबाद। धनबाद से बड़ी खबर आ रही है। चर्चित एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गयी है, वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक्टर पंकज त्रिपाठी के बहन और जीजा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निरसा आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पंकज त्रिपाठी के जीजा का नाम मुन्ना तिवारी है, जबकि उनकी बहन का नाम सरिता तिवारी है। हमारे संवाददाता के मुताबिक दोनों अपनी कार से बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा आ रहे थे। कार को खुद पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी चला रहे थे, जबकि बहन सरिता कार में आगे बैठी थी।

इसी दौरान निरसा में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। गंभीर हालत में आनन आनन में दोनों को SNMMCH अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले पंकज त्रिपाठी के जीजा मुन्ना तिवारी की मौत हो गयी, जबकि उनकी बहन सरिता की हालत नाजुक है।

Related Articles

close