झारखंड, बिहार सहित 9 राज्यों के NSUI प्रदेश अध्यक्ष बदले, 3 राज्यों की महिला कांग्रेस को भी बदला गया, देर रात जारी हुई लिस्ट

नई दिल्ली। झारखंड सहित 9 राज्यों में छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष बदले गये हैं। वहीं कांग्रेस ने अरुणाचल, कर्नाटक तथा चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष को भी बदला है। देर रात झारखंड बिहार ओडिशा, दिल्ली सहित 9 राज्यों में NSUI के नये प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि नंदिता हुड्डा को चंडीगढ़, चीकू नाची को अरुणाचल प्रदेश तथा सौम्य रेड्डी को कर्नाटक महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिनय ओरांव को झारखंड, जयशंकर प्रसाद को बिहार, सिकंदर बोरा को चंडीगढ़, आशीष लांबा को दिल्ली, अभिनंदन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश, जॉयस्वान केएच को मणिपुर, उदित नारायण प्रधान को ओडिशा, प्रियंका चौधरी को पश्चिम बंगाल तथा वाई वेंकटा स्वामी को तेलंगाना एनएसयूआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है।









